Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: नगर के मुख्य मार्गो पर धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा


शाहबाद। हाथों में तिरंगा झंडा लिए  राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने को पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार भटनागर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नौजवान युवा हाथों में तिरंगा झंडा लिए मोटरसाइकिलों और कारों पर देशभक्ति से युक्त नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।  जन-जन के भीतर राष्ट्रीय भावना को जागृत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा लक्खीबाग शिव मंदिर से प्रारंभ होकर चंदौसी तिराहा, रामपुर चैराहा, ढकिया चैराहा, कोतवाली, बजरंग चैक, नगर पंचायत, भारतीय स्टेट बैंक, बिलारी तिराहा होती हुई भीतरगांव जाकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ और व्यवस्थित रूप से ही यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार भटनागर ,सुरेश बाबू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, नेतराम कश्यप नि० मंडल अध्यक्ष भाजपा व चेयरमैन 38 मिलक विधानसभा संयोजन नेतराम कश्यप, स्वार्थी प्रजापति, कुंवर पाल सिंह ढकिया, चमन मियां, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विपुल शर्मा, अनुभव शर्मा, रोहित बरनवाल , मोनू चैधरी,  अमित चंद्रवंशी, रामौतार यादव एडवोकेट, विवेक पांडेय एडवोकेट, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, मनवीर यादव, राम गोपाल मिश्रा सहित अनेकों लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |