Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: टैक्सी गाडी की टक्कर से सहायक अबकारी आयुक्त की कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा परिवार


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक टैक्सी गाडी वैगनआर की टक्कर से सहायक अबकारी आयुक्त की कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनकी कार में सवार पत्नी व बेटी बाल बाल बच गए ।आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सहायक अबकारी आयुक्त सुनील कुमार सोनकर के अनुसार वह साकेत नगर कानपुर निवासी हैं। वह बीते 25 अगस्त सोमवार को अपनी कार संख्या यूपी 78 एच क्यू 8192 से अपने घर कानपुर से मैक्स हास्पिटल विराज खण्ड गोतमी नगर लखनऊ के लिए अपनी पत्नी व बेटी के साथ जा रहे थे। आरोप है कि उस दौरान आशियाना थाना इलाके स्थित शहीद पथ पर टैक्सी गाडी वैगन संख्या यूपी 32 क्यू टी 2975 के चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पीड़ित सहायक अबकारी आयुक्त का कहना था उन्होंने उक्त टैक्सी गाडी वैगनआर के चालक से आशियाना थाने में जाने की बात कह आशियाना थाने में अपनी उक्त का को खडी करवा स्थानीय आशियाना थाने में टैक्सी गाडी वैगनआर के चालक के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |