Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: प्लॉट नाम पर ठगी, प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णानगर थाने में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पेपर मिल कॉलोनी के दो निवासियों ने बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी को शिकायती पत्र सौंपा था, जिनके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

राजीव शर्मा और शैलेन्द्र कुमार पोरवाल का आरोप है कि 2017 में उनकी मुलाकत अजीत सिंह से हुई थी जिसने मेरा आशियाना नामक कंपनी का पंचवटी कॉम्प्लेक्स, एलडीए कॉलोनी, थाना कृष्णानगर में ऑफिस खोल रखा था और रियल स्टेट का काम करता था। राजीव और शैलेंद्र ने इटौंजा में जमीन लेने के लिए कुल 4 लाख 72 हजार 500 रुपये अलग अलग चेकों के जरिए जमा किए थे। पीड़ितों का कहना है कि रकम देने के बाद अब तक न तो उन्हें जमीन मिली और न ही पैसे वापस हुए। जब भी उन्होंने संपर्क किया, उन्हें टाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी। पीड़ितों का कहना है कि बिल्डर का एक कार्यालय ब्रह्म निकुंज, फीनिक्स मॉल के सामने भी है। काफी दिनों तक पीड़त थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनकी शिकायत नहीं दर्ज की गई। अधिकारियों के आदेश पर कृष्णा नगर पुलिस ने जांच के बाद प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |