प्रतापगढः समाधान दिवस में एक सौ सोलह शिकायतों में ग्यारह का निस्तारण
August 18, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक सौ सोलह शिकायतों मे ग्यारह का निस्तारण कराया गया। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय तथा तहसीलदार गरिमा वर्मा ने शिकायतों की सुनवाई की। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व की बासठ, पुलिस तीस, विकास आठ, विद्युत दो, आपूर्ति नौ व अन्य विभागों की पांच रहीं। लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी मो0 अनवर ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसकी पुत्री को ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। एएसपी ने लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र को कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिये। सांगीपुर थाना के थरिया निवासी श्यामकिशोर की पत्नी सरिता देवी ने जमीनी विवाद में परेशान किये जाने की शिकायत दर्ज करायी। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को समाधान कराए जाने के निर्देश दिये। एएसपी संजय राय ने जमीनी विवाद के मामलों में थानाध्यक्षों को राजस्व टीम के साथ मौके पर समाधान कराए जाने को कहा। वहीं पिछले समाधान दिवस की समीक्षा में लम्बित प्रार्थना पत्रों पर तहसीलदार ने राजस्वकर्मियों को फटकार लगायी। इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार, एसडीओ विद्युत आशुतोष कुमार, ईओ इन्द्रप्रताप, वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र, पूर्ति निरीक्षक अमित शुक्ला, अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता आदि रहे।
.jpg)