लखनऊः विकास कार्यों की नई सौगातें! अलीगंज हनुमान मंदिर परिसर में डेकोरेटिव लाइट्स और पार्क में ओपन जिम की स्थापना कार्य का लोकार्पण
August 18, 2025
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सतत विकास के क्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने रविवार को तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया और क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की नई खेप समर्पित कीं। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संकल्प है कि हर मोहल्ला स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो। पार्क सिर्फ हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवारों की खुशियों और समाज की सेहत का केंद्र होते हैं। इन्हीं भावनाओं के साथ ये विकास कार्य कराए गए हैं, ताकि हमारे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण पा सकें। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूँ कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में लखनऊ पूर्वी विधानसभा का सर्वांगीण विकास निरंतर जारी रहेगा। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने अलीगंज महावीर जी ट्रस्ट हनुमान मंदिर पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था एवं ओपन जिम की स्थापना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने डी- ब्लॉक भरत पार्क, इंदिरा नगर में बाउंड्री वॉल निर्माण, रंगाई-पुताई एवं वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया। फिर वे सेक्टर-9 वैशाली एंक्लेव पार्क-1, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में पहुंचे जहाँ पार्क में डेकोरेटिव लाइट्स, ओपन जिम एवं फ्लोरिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष के.के सिंह जी, राकेश दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मणिकांत शुक्ला, सेक्टर संयोजक शेखर श्रीवास्तव, डॉ.अर्चना सक्सेना, सुमन लता कुरील, वार्ड अध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ला, संजीव पांडे, रवि काचरू, महेश नारायण तिवारी, मंडल महामंत्री संदीप पाठक, बृजमोहन अवस्थी, शशांक शेखर गोल्डी, भरत पार्क में अगम शरण जोशी, हिमांशु भट्ट, वैशाली एंक्लेव आवासीय समिति के निवासी एसपी सिंह,आवासीय समिति के सम्मानित पदाधिकारीगण, पार्षद प्रत्याशी कृष्णवीर सिंह बंटू, पारुल सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, लव पाठक, रमेश यादव समेत पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
