Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: मेंहदीनगर साधन सहकारी समिति के भवन का हो नया निर्माण- शंखधार


मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने गणेश गुप्ता सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग रामपुर को पत्र भेज कर मांग की है कि साधन सहकारी समिति मेंहदीनगर, मिलक में अति शीघ्र नए भवन का निर्माण कराया जाए जिससे कि किसानों को आसानी हो सके। जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि समिति की बिल्डिंग अत्याधिक जर्जर स्थिति में है जिस कारण समिति के समस्त कार्यों का संचालन किराए के भवन में किया जा रहा है जिसका प्रति माह किराया लगभग पांच हजार रुपए जाता है। जिससे समिति को अनावश्यक रूप से आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रत्येक गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर देखा जाता है कि समिति के सभापति अपने सभी संचालक समिति के साथ समिति के जर्जर भवन पर पहुंच कर अपनी श्रद्धा भाव से ध्वजारोहण करते हैं। लेकिन जब यह फोटो सोशल मीडिया में आते हैं तो हमें बहुत कष्ट होता है कि एक जर्जर भवन पर ध्वजारोहण किया जाता है। यह अत्यंत दुःखद है। हमारे द्वारा इस सम्बन्ध में शान्ति स्वरूप यदुवंशी सभापति साधन सहकारी समिति मेंहदीनगर से सम्पर्क किया गया तो आपके द्वारा हमें अवगत कराया गया कि समिति के संचालन हेतु पूर्व में जानकी प्रसाद निवासी मेंहदीनगर द्वारा उक्त भूमि गाटा संख्या 115 को एक शर्त पर दान में दिया गया था कि जब तक समिति का संचालन होगा तब तक यह भूमि सहकारी समिति की रहेगी अगर इस स्थान पर समिति का संचालन नहीं होता है तो यह भूमि पुनः हमारी ही रहेगी। जो कि खतौनी में जानकी प्रसाद के चारों बेटों के नाम दर्ज हैं। तथा वर्तमान समय में इस स्थान पर जाने के लिए भी उचित मार्ग नहीं है ऐसे में उक्त गाटा संख्या 115 में साधन सहकारी समिति का भवन बनाया जाना संभव नहीं है अगर भवन बन भी जाता है तो इसका लाभ किसानों को नहीं मिल सकेगा। साधन सहकारी समिति मेंहदीनगर के नवीन भवन के निर्माण हेतु मेंहदीनगर के गाटा संख्या 48 कुल रकबा 0.4170 हे. जो कि बंजर भूमि में दर्ज है यह समिति के भवन के लिए उचित स्थान है। तथा एक अन्य भूमि मोहल्ला असदुल्लापुर मिलक में गाटा संख्या 52 कुल रकबा 0.1660 जो बंजर भूमि ने दर्ज है यह भूमि भी समिति के भवन के लिए पर्याप्त और सुविधा जनक रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |