Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। जिला में लालगंज तहसील क्षेत्र में एक युवती को अगवा करने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित का आरोप है कि बीती ग्यारह अगस्त को सुबह करीब चार बजे उसकी अठारह वर्षीया बेटी शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी इंद्रजीत सरोज उर्फ भुल्ले पुत्र राजाराम उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका भी जतायी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |