Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः डीएम ने काकोरी शताब्दी महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ


बलिया। काकोरी ट्रेन ऐक्शन शताब्दी महोत्सव का कार्यक्रम शहीद पार्क चैक में शुक्रवार को आयोजित किया गया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत कर राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय हो प्रस्तुत किया गया। शहीदों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। 

उन्होंने कहा कि काकोरी कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक साहसिक अध्याय है, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव को हिला दिया था। सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं को आजादी के इन वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने समस्त सेनानियों के परिवारों को साल देकर सम्मानित किया। साथ ही जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और अपने नाम का वृक्षारोपण भी किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से पंजीकृत कलाकार द्वारा लोकगायक मंजीत पांडेय की प्रस्तुतियां गीत के बोल...ष्जो शहिद हुए सरहद पर वो भारत देश है मेरा..ष् देशभक्ति गीत प्रस्तुत एवं एलईडी के माध्यम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज,  जिलाध्यक्ष भाजपा संजय मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, डीडीओ, डीसी मनरेगा रिचा सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |