बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी की टीम बाढ़ प्रभावित गांव रेपुरा, बहादुरपुर और सुजानीपुर में नांव के माध्यम से डोर-टू-डोर जाकर दवाओं का वितरण कर रही है।
बता दें कि लगातार बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि से इन क्षेत्रों में चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे सामान्य आवागमन बाधित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाव का सहारा लेकर घर-घर पहुंचकर मरीजों को आवश्यक दवाएं, व्त्ै पैकेट, बुखार और सर्दी-जुकाम की दवाएं, क्लोरीन, पेट दर्द , खांसी खुजली मेडिसिन किट तथा प्राथमिक उपचार की सामग्री वितरित किया गया ।स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बाढ़ के दौरान साफ पानी पीने, मच्छरों से बचाव और खाने-पीने की चीजों को ढककर रखने की सलाह भी दी। विभाग का कहना है कि यह सेवा बाढ़ प्रभावित इलाकों में तब तक जारी रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाये मेडिकल टीम की तरफ बीपीएम राकेश कुमार सिंह ,बीसीपीएम संजय कुमार यादव, सीएचओ बिलाल खान सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
