बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर बलिया के पूज्य केशव बस्ती (केशव शाखा) द्वारा गुरुवार को चैक विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सायंकाल साढ़े छह बजे से रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूज्य केशव बस्ती (शाखा) क्षेत्र के सैकड़ों बंधु-भगिनियों ने सपरिवार सहभाग किया।
सर्वप्रथम नगर संघचालक परमेश्वरनश्री तथा मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रांत प्रचारक रमेशजी द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रमेशजी ने बताया कि संघ वर्ष भर में छह उत्सव मनाता है। इनमें रक्षाबंधन प्रमुख है। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से समाज में एकता, प्रेम, सुरक्षा व समरसता का संदेश देता है। संघ के संस्थापक परमपूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने हिन्दू समाज में ‘समरसता’ स्थापित करने के उद्देश्य से इस उत्सव को मनाने का निर्णय उन्होंने इस संकल्प के साथ किया कि समस्त हिन्दू समाज मिलकर समस्त हिन्दू समाज का रक्षक बने।
उन्होंने आगे कहा कि रक्षाबंधन उत्सव का हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों व विषमताओं को दूर करने व समानता, समता मूलक समरसता युक्त शक्तिशाली संगठित हिंदू समाज की नींव रखना ही उद्देश्य है, ताकि भारत पुनः प्राचीन वैभव को प्राप्त कर सके।
उन्होंने बताया कि हिंदू समाज में अनेक उत्सवों की रचना की गई है। यह सभी उत्सव राष्ट्रीय अस्मिता को जगाने के लिए हैं, ताकि हिंदू समाज में नया उत्साह बन सके और हमारा समाज जाति, भाषा व संप्रदायों में खंड-खंड बांटने की साजिशों को समाप्त कर सकें। रक्षाबंधन उत्सव अत्यंत ही प्राचीन काल से मनाया जाता है। इंद्राणी ने भगवान इंद्र को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया था। भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि कलाई में राखी बांधी थी और देवलोक व पृथ्वी लोक की रक्षा का संकल्प दोहराया था। इसके साथ ही उन्होंने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्य व संघ के शताब्दी वर्ष पर किये जाने वाले कार्यों का विशद व्याख्या किया।
अंत में प्रार्थना के बाद उपस्थित बंधुओं व भगिनियों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक प्रभात थे। एकल गीत अभिषेक, अमृत वचन अम्बुज, अतिथियों का परिचय शाखा कार्यवाह अशोक श्रीवास्तव तथा प्रार्थना केशव शाखा के मुख्य शिक्षक रौनक द्वारा कराया गया। अंत में इस उत्सव में आए सभी लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।
इस क्रम में बलिया नगर के तिखमपुर में लगने वाली विश्वकर्मा शाखा, आवास विकास कॉलोनी स्थित दयानन्द शाखा, जगदीशपुर स्थित शिवाजी शाखा द्वारा भी अपने अपने बस्तीध् शाखा क्षेत्र में भव्य रक्षाबंधन उत्सव का सफल आयोजन किया गया।
बता दें कि इसके पूर्व पांच अगस्त 2025 को चंद्रशेखर नगर स्थित आजाद शाखा व छह अगस्त 2025 को तिखमपुर मंडी स्थित बाल्मीकि शाखा, कदम चैराहा छोटी मठिया स्थित मंगल पांडेय शाखा तथा भृगु आश्रम में लगने वाली भृगु शाखा द्वारा भी बड़े उल्लास के साथ राक्षबंधन उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश, विभाग प्रचारक अंबेश, विभाग संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन राम कुमार तिवारी, जिला प्रचारक अखिलेश्व, जिला सेवा प्रमुख डॉ. संतोष तिवारी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर, नगर कार्यवाह मारुति नन्दन, सह नगर कार्यवाह संतोष, नगर प्रचारक प्रवीण, सह नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख बाल्मीकि ठाकुर, नगर विद्यार्थी कार्य प्रमुख विवेक के साथ सैकड़ों बंधु व मातृशक्तियां उपस्थित थीं।
