शाहबाद: बाइक फिसलने से बाइक पर सवार भाई बहन घायल
August 08, 2025
शाहबाद। शुक्रवार को भूडासी गांव निवासी लीलाधर अपनी बहन श्यामवती को लेकर अपने गांव भूडासी से मधुकर दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में ढकिया शाहबाद मार्ग पर बाइक फिसलने से दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया।चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया।
.jpg)