Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: स्कूल के अध्यापिकाओं व छात्राओं ने एसपी को बांधा रक्षासूत्र


मिर्जापुर। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत डा.सरला सराफा पब्लिक स्कूल मीरजापुर में स्कूल के अध्यापिकाओं व छात्राओं द्वारा सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रक्षासूत्र बांधा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के विभिन्न प्रयासों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में बताया गया तथा रक्षाबंधन का त्योहार हमें भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन की याद दिलाता है। मीरजापुर पुलिस हमेशा महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |