Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में रामा इंटर कॉलेज चैंपियन


पीलीभीत। गांधी स्टेडियम मैदान पर मंगलवार को जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह व जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि “खेल के साथ-साथ विद्यार्थियों को पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।”

प्रतियोगिता में रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़, एस.एन. इंटर कॉलेज पीलीभीत, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, सी एंड जे इंटर कॉलेज कलीनगर व गुरु नानक इंटर कॉलेज माधौपुर इटोरिया की टीमों ने हिस्सा लिया।सेमीफाइनल में पब्लिक इंटर कॉलेज ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि रामा इंटर कॉलेज ने सी एंड जे इंटर कॉलेज कलीनगर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंततः पेनल्टी शूटआउट में रामा इंटर कॉलेज ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित टीम 18 अगस्त 2025 से बरेली में होने वाली मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजय सरकार, अखिलेश शर्मा, जय हिंद मौर्य, यासीन अहमद, फुटबॉल कोच अविनाश शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |