Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल


बीसलपुर। करेली थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी सतपाल (24) की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सतपाल अपने भाई की ससुराल ग्राम नगरिया से बाइक पर भतीजी खुशबू और उसके 3 वर्षीय पुत्र केशव के साथ लौट रहा था। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग के पास ग्राम कैंचुआ के नजदीक एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने अनियंत्रित गति से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतपाल, खुशबू और केशव सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया।

घायल खुशबू और केशव का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सतपाल के घर कोहरा मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |