Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: साइबर ठगों का खेल खत्म! जहानाबाद पुलिस ने 1.82 लाख की धोखाधड़ी का किया पर्दाफाश! फोन पे के जरिए 27 अलग-अलग ट्रांजेक्शन


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और साइबर टीम की सक्रियता से थाना जहानाबाद पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में फुरकान पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी काशीराम कालोनी थाना सुनगढ़ी,  और नाजिम पुत्र अजमेरी निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद, निकट शरफी खां चैराहा थाना कोतवाली शामिल हैं। दोनों को मंगलवार को  सुबह 5रू50 बजे मानपुर चैराहे से पकड़ा गया।पूरा मामला 11 मई 2025 का है, जब ट्रक चालक युधिष्ठिर बहेड़ी में कोटेदारों का सामान लोड कर रहा था। चाय पीने के लिए रुकने के दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। 19 मई को बैंक जाने पर खुलासा हुआ कि उसके खाते से 1,82,840 रुपये उड़ाए जा चुके हैं। जांच में पता चला कि फुरकान ने चोरी किए गए मोबाइल सिम को अपने फोन में डालकर फोन पे के जरिए 27 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में यह राशि निकाली। नाजिम के साथ मिलकर उन्होंने पीलीभीत और बरेली के विभिन्न जनसेवा केंद्रों से रकम की नकदी कर ली।इस संबंध में 10 अगस्त 2025 को पीड़ित की तहरीर पर मु0अ0सं0 324ध्25, धारा 303(2)ध्318(4)ध्317(2)ध्3(5) बीएनएस व 66ब् सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। साइबर टीम और थाना जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है, साथ ही यह जांच भी जारी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था।यह सफलता न केवल पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि साइबर अपराध चाहे जितना चालाक हो, कानून उससे ज्यादा तेज और सटीक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |