Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः बाढ़ पीड़ितों ने राशन के लिए किया सड़क जाम


बलिया। हल्दी थाना अंतर्गत बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों ने राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए सोमवार के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर धरना देने बैठे गए। साथ ही उपजिलाधिकारी बलिया को मौके पर आने की मांग करने लगे। एसडीएम बलिया जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों से सड़क जाम करने का कारण पूछा तो जाम कर्ताओं ने बताया कि राशन वितरण कोटेदार के माध्यम से होना था, लेकिन जब कोटेदार पुष्पा देवी द्वारा अपने कार्डधारकों में राशन वितरण किया जाने लगा, तो इसी बीच में दूसरे कोटेदार के कार्डधारकों ने विरोध किया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने कहा कि हल्दी में बाढ़ नहीं आई थी, उपजिलाधिकारी बलिया ने राशन वितरण करने से मना कर दिया है। इसलिए अब राशन वितरण नहीं होगा। ऐसे में हम बाढ़ पीड़ित लोग बीच सड़क पर जाम कर दिए। अब आप आ गए हैं तो जांच कर धांधली को रोकिए। उपजिलाधिकारी बलिया ने जामकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हर कोटेदार लेखपाल की मौजूदगी में घर -घर जाकर राशन वितरण करेंगे। जरूरत पड़े तो पुलिस सहायता भी ले सकते हैं। उपजिलाधिकारी बलिया ने थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह से कहा कि सुचारू रूप से राशन वितरण में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |