Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपा का उग्र प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला दहन


अमेठी। दिल्ली में वोट चोरी का आरोप लगाकर किए जा रहे विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अमेठी के सपाई आक्रोशित हो उठे। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग का पुतला फूंका।


जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा, अखिलेश यादव जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक हमारे नेता को रिहा नहीं किया जाता। यह लड़ाई सड़कों से संसद तक लड़ी जाएगी। पुतला दहन कार्यक्रम में मनीराम वर्मा, प्रतिभा यादव, जैनुल हसन, डॉ. सी.पी. यादव, चंद्रशेखर यादव, उदय प्रताप सिंह, राजा सिंह, राकेश कौहार, विजय साई, मनु पाल, चंद्रकांत पाल, राजकिशोर, सूबेदार यादव, महेंद्र यादव, पंकज शुक्ला सहित अनेक सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी सपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |