Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः 33 गर्भवती महिलाओं जांच, दो पाई गईं उच्च जोखिम


संग्रामपुर/अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एचआरपी डे का आयोजन किया गया। जिसमें 33 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान दो गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में पाई गई। इसके अलावा, 12 गर्भवती महिलाओं को क्यूआर कोड जनरेट कर आउटसोर्सिंग अल्ट्रासाउंड के लिए अमेठी भेजा गया। डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि सभी 33 महिलाओं की हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। दो महिलाओं को उच्च जोखिम की गर्भावस्था की श्रेणी में रखते हुए विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |