Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को पीटा दी धमकी मुकदमा दर्ज



आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की डंडे व ईट से हमला कर दिया और जमकर उसकी पीटाई कर जान से मारने की घमकी दे फरार हो गए। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित सिन्धु नगर निवासी राकेश सिंह पुत्र स्व० जगमोहान सिंह  के अनुसार बीते 16 अगस्त की रात्रि करीब आठ बजे उनका बेटा रिषभ सिंह अपने काम से अन्नपूर्णा काम्पलेक्स एल०डी०ए कालोनी गया था।  आरोप है कि उस दौरान पुरानी रंजिश के चलते अंकुर पाण्डेय, आदित्य मिश्र, प्रकाश खरे, सचिन चन्देल व शुभम यादव उर्फ डेन्जर ने कहासुनी के बाद उनके बेटे की डन्डे व ईटो से जमकर पीटाई करने के साथ जान से मारने की घमकी दे फरार हो गए। वहीं पीड़ित पिता का कहना था कि उनके बेटे रिषभ सिंह को गम्भीर चोटे आयी जिसका उपचार निजी अस्पताल में भर्ती कर चल रहा है। उनके पुत्र के सिरे सिर मे काफी चोट आयी व वह बार-बार बेहोश हो जाता है तथा उक्त घटना को घटना स्थल पर लगे कम्पलेक्स मे सीसीटीवी कैमरे फुटेज में  देखा जा सकता है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |