लखनऊ । राजधानी लखनऊ के चिनहट तिवारी गंज में 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षा जगत में जमीन से जुड़कर काम करने वाले लोक बंधु राजनरायन मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा स्कूल प्रागंण से 1000 फिट लम्बा तिरंगा झण्डा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई । जो अयोध्या मार्ग से होते हुए ग्राम पंचायत उत्तर धौना में गांधी जी एवं डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करते हुये पुनः विद्यालय प्रागंण वापस पहुंची। प्रभाव फेरी के दौरान जगह जगह लोगो ने फूल बरसाकर स्वागत कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
प्रबंधन द्वारा विद्यालय प्रागंण में झण्डा-रोहण किया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किये गये, इसके बाद तेज समाजसेवी शंकर अवस्थी (दद्दू) ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस शुभ अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक शिवकुमार सिंह, पूर्व प्रधान उत्तर धौना संदीप सिंह रिंकू , सतीश शर्मा, पारस नाथ यादव, गर्ग साहब, आशीष तिवारी जी, अजय सिंह जी, राजीव सिंह जी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
