Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण


शाहबाद। गुरुवार को कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 30 बालिकाओं की अचानक तबियत बिगड़ गई थी,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम को पटवाई भेजा। टीम द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवास विद्यालय जाकर छात्राओं के स्वास्थ्य का गहन परीक्षण किया गया। टीम द्वारा 35 छात्राओं का परीक्षण किया गया। 16 छात्राओं की आर०डी०टी० किट द्वारा मलेरिया की जाँच भी की गई, जिसमें कि सभी ऋणात्मक निकले।

टीम द्वारा सभी उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापकों को संचारी रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही को बताया गया। सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग हेतु जानकारी दी गई। कूलर के पानी को प्रति सप्ताह निकालकर, धोकर, पोछकर एवं सुखाकर ही पुनः प्रयोग हेतु बताया गया। उसी प्रकार फिज के नीचे की ओर धोकर, पोछकर एवं सुखाकर ही पुनः प्रयोग हेतु बताया गया। वर्तमान में सभी छात्राऐं स्वस्थ हैं। सभी को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। टीम में चिकित्सा अधिकरी, एल०टी०, हैल्थ सुपरवाइजर एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |