Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नरायनपुर के सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे


नरायनपुर/मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर राजमार्ग पुरानी सड़क पर शेरपुर से लेकर विशेषपुर माफी गांव के पुलिस चैकी तक मार्ग पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गये है जबकि तीन महीने पहले ही सड़क की मरम्मत कार्य किया गया था। अभी सड़क पर गड्ढे बन गए हैं,सोनभद्र से आने वाले भारी वाहन व बस तिराहे से शेरपुर जाकर हाइवे पकड़ रहें है। अगर सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जाता तो कभी भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस मार्ग का निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा न कराया जाना बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है। इसी सड़क पर पिछले वर्षों दर्जनों मौत सड़क दुघर्टना में हो चुकी है परन्तु अधिकारियों द्वारा सड़क मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर एक से दो फीट गड्ढे बन गये है,जो कि भविष्य में जानलेवा साबित हो सकते हैं। तिराहे से हनुमान मंदिर तक सी सी रोड बनाया गया हैं जो बुरी तरह धस गया है जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मुख्यमंत्री गड्ढा मुक्त की सड़क की बात करते हैं तो वही यह सड़के उनके दावों को खोखला साबित कर रही है। विधायक और सांसद का क्षेत्र होने के बावजूद न तो विधायक और नहीं सांसद इस समस्या की तरफ ध्यान दें रहें सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। तुम्हारे पैर खराब हो जाने के कारण भारी वाहन नरायनपुर चैराहे से होते हुए शेरपुर चैराहे से हाईवे को पकड़ रही है जिस कारण नरायनपुर के बाद सब्जी मंडी और चैराहे पर चढ़ने वाले स्थल मार्ग पर भी सड़क की स्थिति खराब होती जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |