Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पांच घायल, एक की हुई मौत


संग्रामपुर/अमेठी।  जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव में शनिवार रात करीब 8रू00 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांचो घायलों में 40 वर्षीय युवक कल्लू यादव पुत्र रामसागर यादव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा और मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुराना मामला क्षेत्र के मिश्रौली बड़गांव निवासी मातादीन यादव पुत्र रामसेवक यादव और लालू यादव पुत्र रामसागर यादव के बीच किसी बात को लेकर आपसी रंजिश चल रही थी। जिसमें बीते छह महीने पहले शांति भंग में दोनों परिवार पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन मामला दोनों के मन में बैठा हुआ था। शनिवार रक्षाबंधन के पर्व की शाम करीब 8रू00 बजे दोनों परिवार में इंटरलॉकिंग सड़क पर मारपीट हुई मारपीट सुनकर गांव के बुजुर्ग पहुंचकर मामले को शांत कर दिया। लेकिन अभी 15 मिनट भी नहीं बीता होगा की दोबारा मारपीट माता दीन के घर के पास होने लगी। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इन घायलों में सुरेंद्र यादव पुत्र माता दीन 18 वर्ष, अमर बहादुर यादव पुत्र मातादीन 23 वर्ष, मातादीन पुत्र राम सेवक यादव 55 वर्ष, कल्लू यादव पुत्र रामसागर यादव उम्र 40 वर्ष, लालू यादव पुत्र रामसागर यादव उम्र 45 वर्ष का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर  डॉक्टर ने कल्लू यादव को मृत घोषित कर दिया। लालू यादव पुत्र राम सागर यादव की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में विभिन्न धाराओं में पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। लालू यादव ने बताया कि यह पांचो  लोग धारदार हथियार के साथ  घात लगाए बैठे थे  कल्लू घर आ रहा था कि अचानक के लोग कल्लू पर टूट पड़े और धार धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया इलाज के दौरान कल्लू  की मौत हो गई। घटनास्थल पर गौरीगंज सर्कल के सीओ पहुंचे उसके बाद अमेठी के सीओ मनोज मिश्रा मौके पर दपपहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक कल्लू की पत्नी जानकी है कल्लू यादव के कोई बच्चे नहीं है। फिलहाल संग्रामपुर की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |