Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः रसड़ा विधायक के आग्रह पर लखनेश्वरडीह मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की स्वीकृति मिली


बलिया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन  विभाग ने 25-2026 के अंतर्गत लखनेश्वरडीह मन्दिर का पर्यटन के रूप में विकास कार्य की स्वीकृति मिलने से लखनेश्वर क्षेत्र में शिव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के आग्रह पर  यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने 2025-26 की कार्य योजना में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान कर दिया है। उनके पत्र संख्या 946ध्2025 में विधायक को दिए पत्र में मन्दिर के विकास के संदर्भ में सम्मिलित करने का स्वीकृति दिया है। इस निर्माण के संबंध में लखनेश्वर शिवधाम ट्रस्ट, रसड़ा के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, विमलेश पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, गिरधर सिंह, अभिषेक सिंह, यशवंत सिंह, सुरेश सिंह, अमित सिंह आदि लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के प्रयास के लिए साधुवाद देते हुए ऐतिहासिक स्थल के काया कल्प के लिए किये प्रयास से क्षेत्र के विकास में प्रगति मिलेगी। जिससे पर्यटन और रोजगार दोनों ही उपलब्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |