Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंजः एफ- एल-एन कार्यक्रम! 274 अध्यापकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण


संग्रामपुर /अमेठी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक घटक निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ -एन- एल ( बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के तहत संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर पंचायत भवन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत आज खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा दीप प्रचलित करके की। यहां प्रशिक्षण तीन बैच में 274 शिक्षक लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि 2025-26 तक 3 वर्ष से लेकर 8 वर्ष आयु तक वाले सभी बच्चों का समग्र विकास करने बच्चों की बुनियादी शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके पढ़ने लिखने और समझने के साथ गणितीय गणना में दक्षता हासिल करने के लक्ष्य से और बच्चों को मजबूत बुनियादी शिक्षा देने के लिए यह प्रशिक्षण संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर पंचायत भवन पर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आनंद आधारित सीखने पर ज्यादा जोर दिया जाता है बच्चों को सीखने के लिए कहानी, गीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाने के लिए एफ एनएल कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रुचि पैदा करना है। इससे बच्चे बेहतर शिक्षा  समझ पाते हैं। आज पहले बैच में महिला अध्यापकों की संख्या अधिक रही। पहले बैच के प्रशिक्षण एआरपी आशीष श्रीवास्तव, निरंजन सिंह व दीपक बरनवाल द्वारा दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सहयोग के रूप में अभिनव सिंह, जीपी सिंह, शिवम मिश्रा, अर्जुन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |