Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः ईंट से हमला कर वृद्ध की हत्या, आरोपी भेजा गया जेल! गांव परसिया में शराब के नशे में युवक ने बुजुर्ग को मार डाला, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में एक दर्दनाक घटना में एक वृद्ध की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला सोमवार रात का है, जब गांव निवासी 60 वर्षीय ढाकन लाल भोजन के बाद नहर के पास स्थित पशुशाला में सोने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव का ही रामपाल उर्फ पप्पू मिला, जो शराब के नशे में था और गाली-गलौज कर रहा था। ढाकन लाल द्वारा विरोध करने पर रामपाल ने अचानक उन पर ईंट से कई बार हमला कर दिया, जिससे वृद्ध के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और हत्या के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |