Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: नगर निगम के तीन जोनों में हटाए गए अवैध कब्जे, 34,800 का जुर्माना वसूला गया


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान महापौर के निर्देश एवं नगर आयुक्त  के आदेश पर शहर के विभिन्न जोनों में एकसाथ संचालित किया गया। उद्देश्य है दृ सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाकर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना।जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान 30 ठेले, 5 काउंटर, 7 कैरेट, 3 लोहे की पाइप हटाई गईं और 2 काउंटर, 3 मेज व 1 कुर्सी को जब्त किया गया। यह कार्यवाही स्थानीय विरोध के बावजूद शांतिपूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति रही। पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को शासनादेश के तहत पत्र प्रेषित किया गया स इसी क्रम में जोन-2 अंतर्गत जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में मीना बेकरी चैराहा से एसकेडी स्कूल होते हुए पीएमटी ग्राउंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में 10 अस्थाई काउंटर जब्त किए गए और एसकेडी स्कूल को अवैध पार्किंग हटाने की चेतावनी भी दी गई।इस अभियान के तहत जोन-2 क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी के मामलों में कुल ₹34,800 का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की यह कार्यवाही मीना बेकरी चैराहा से एसकेडी स्कूल होते हुए पीएमटी ग्राउंड तक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान की गई। इसमें अतीक पौधा विक्रेता से ₹1,000, महावीर रावत से ₹2,000, राजू पौधा विक्रेता से2,000, पुतान मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान से ₹2,000, पिज्जा प्लाजा से 5,000 (गंदगी के लिए) एवं ₹2,000 (अतिक्रमण के लिए), नॉनवेज प्वाइंट से 2,500 (अतिक्रमण) और ₹5,000 (गंदगी) तथा अन्य दुकानदारों से ₹13,300 का गंदगी जुर्माना वसूला गया।जोनल अधिकारी आकाश कुमार के नेतृत्व में जोन-7 में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मुंशीपुलिया चैकी, तकरोही बाजार, मायावती कॉलोनी, बी.बी.डी. के सामने, रहीम नगर बंधा रोड होते हुए मीना मार्केट तक की गई। अभियान के दौरान 2 लोहे के काउंटर, 1 स्टील काउंटर, 10 कुर्सियां जब्त की गईं। वहीं 5 ठेले, 4 ठेलियां, 3 गुमटी और 5 लोहे के काउंटर हटाए गए। अतिक्रमणकारियों को पुनः कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान भविष्य में और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेंगे, ताकि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और सुगम शहर बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |