Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: 16000 बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली


संग्रामपुर/अमेठी। वर्ष के दूसरे चरण में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचने के लिए 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने क्षेत्र के भावलपुर के 5 वर्षीय बच्चे को अपने हाथों से गोली खिलाकर की। इसके बाद स्वास्थ्य टीम और अध्यापकों के सहयोग से क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय इंटर कॉलेज के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। संग्रामपुर क्षेत्र में 7 हजार आंगनवाड़ी में बच्चे पंजीकृत हैं 6031 बच्चे परिषदीय विद्यालय में पंजीकृत हैं शेष बच्चे इंटर कॉलेज में पढ़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया की बच्चों के मस्तिष्क व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 6 माह में एक बार कृमि संक्रमण के बचाव में एल्बेंडाजोल की एक खुराक खिलाना आवश्यक है। इसी कार्यक्रम को लेकर अमेठी सीएमओ डॉक्टर अंशुमान सिंह के आदेश पर आज क्षेत्र के सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य टीम के सहयोग से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम के डॉक्टर इकबाल आरिफ, डॉक्टर सुशील शुक्ला, डॉक्टर बलराम चैरसिया, आंगनवाड़ी, आशा बहू, के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से लगभग 16000 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |