शाहबाद: रिक्शा पलटने से बचाए, पुलिया ठीक कराए नगर पंचायत-व्यापार मंडल
August 08, 2025
शाहबाद ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े समस्त व्यापारियों ने मुख्य बाजार में राधिका गैस एजेंसी के सामने जा रहे मार्ग पर बनी पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से उसे ठीक कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अक्सर ई रिक्शा द्वारा उनका सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है परंतु पुलिया टूटी होने के कारण कई बार रिक्शे पलट जाने से रिक्शों पर रखा सामान गिर जाता है और व्यापारियों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों की मांग है कि इस टूटी हुई पुलिया को जनहित और व्यापारी हित में शीघ्र ठीक कराया जाए। कहीं यह टूटी हुई पलिया किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए।
