Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: ददरा बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी! फुटकर लाइसेंस पर होलसेल मिल्क पाउडर पकड़ा गया, 250 किलो पाउडर जब्त


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की ब्लॉक मुख्यालय तिराहे पर चुनार रोड पर स्थित एक खोवा फैक्ट्री व मिठाई की दुकान में छापेमारी की गई। फैक्ट्री में फुटकर लाइसेंस का होलसेल मिल्क पाउडर की बिक्री का मामला सामने आया था छापेमारी के दौरान हुआ। फैक्ट्री की आड़ में गोदाम में मिल्कमेड पाउडर की कई बोरियां मिली अधिकारियों के अनुसार इसका उपयोग मिलावट खोवा मिठाई के लिए किया जा रहा था। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम में श्याम नामक ब्रांड का 250 किलोग्राम स्किमेड मिल्क पाउडर बरामद किया गया है मिल्क पाउडर के चार पैकेट जांच के लिए सील किए गए हैं। फैक्ट्री का पंजीकरण राम गोविंद यादव के नाम पर है। इस कार्रवाई के दौरान खोवा फैक्ट्री के सामने चुनार मार्ग पर संचालित वसंत मिष्ठान भंडार से भी चार डिब्बा छेना का सैंपल लिया गया। मौके पर मौजूद अंशु यादव को साफ सफाई रखने और मिलावट न करने की चेतावनी दी गई। इस छापे में राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह उप निरीक्षक और पुडेजय चैबे और मुख्य आरक्षी मनोज राय मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |