Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: तारक एजुकेशनल अकादमी में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व


शाहबाद। पटवाई स्थित तारक एजुकेशनल अकादमी में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के क्रिया कलापों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रातः असेंबली में भाई बहन के प्रेम को दर्शाते हुए एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। जिसमें सभी प्रतिभागी विद्यार्थी सुंदर परिधानों में तैयार होकर विद्यालय आए थे। विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक प्ले तथा प्रोग्राम के द्वारा अच्छा संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग, काईट मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ एक रेशमी धागे को बांधने का त्योहार नहीं है, अपितु यह भाई बहन का एक दूसरे के प्रति अटूट स्नेह का भी प्रतीक है। जिसमें सभी भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन भी देते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में श्रीमती नसरीन,दीपिका,बीना, दीपा, शाकिर, सिमरन, कुमारी रिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |