लखनऊ: सेवा समर्पण और अनुशासन के साथ संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन का केंद्र है भाजपा कार्यालय- धर्मपाल सिंह
August 06, 2025
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय में श्अटल कल्याण सभागारश् निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल , विधायक डॉ नीरज बोरा, डा. राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, एमएलसी अवनीश सिंह, रामचंद्र प्रधान सहित वरिष्ठ नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है।संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता निर्माण और कार्यक्रम संचालन के लिए कार्यालय की आवश्यकता होती है। कार्यालय को हम एक पवित्र मंदिर के रूप में देखते हैं। कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र है। सेवा समर्पण और अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की पद्धति और कार्य में दिखाई देता है। लखनऊ महानगर का संगठन प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ संगठनों में है जिसका दिन प्रतिदिन विस्तार और सशक्तिकरण हो रहा है। संगठनात्मक कार्यों को विधिवत संचालित करने के लिए महानगर कार्यालय का भवन का भी विस्तारीकरण किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर में बहु प्रतीक्षित एक बड़े मीटिंग हॉल बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भाजपा कार्यालय सिर्फ भवन नहीं बल्कि पार्टी के विचार संकल्प और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत प्रतीक होता है। कार्यालय विस्तार संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को नई ऊर्जा देगा। नीरज सिंह ने कहा कि कार्यालय किसी भी संस्था का मेरूदंड होता है जो विकास और उत्तरदायित्व का बोध कराता है। व्यवस्थित कार्यालय सुनिश्चित समय पर पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को संपन्न करने का सशक्त आधार होता है। अटल सभागार राजनीति के पुरोधा और हम सभी के प्रेरणा स्रोत अटल जी और कल्याण सिंह जी को समर्पित है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वरिष्ठ नेताओं को अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। आनंद द्विवेदी ने सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारीयों के सहयोग से हो रहे सभागार निर्माण के लिए सभी का आभार प्रकट किया। आनंद द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यालय संगठन को और अधिक सशक्त करने का आधार बनेगा। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यालय के विस्तारीकरण के उद्देश्य से प्रथम तल पर लगभग 3000 स्क्वायर फीट के नवीन सभागार का निर्माण किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, अतिथि कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित आधुनिक तकनीक व सुविधाओं से युक्त अन्य आवश्यक निर्माण भी किए जाएंगे । नवीन सभागार व अन्य निर्माण 6 माह के अंदर बनकर तैयार होगे। महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश गुप्ता और दीपक शुक्ला को निर्माण कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार प्रातरू केसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेई, नटवर गोयल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, अमित टंडन, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, सुशील तिवारी पम्मी, गिरीश गुप्ता, टिंकू सोनकर, राकेश सिंह, अशोक तिवारी, जया शुक्ला, सौरभ वाल्मीकि, मानवेंद्र सिंह,सीता नेगी सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
