Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सनसनीखेज खुलासा! जबरन धर्मांतरण और शोषण के खिलाफ पीड़ितों की आवाज गूंजी-गोपाल राय


लखनऊ । लखनऊ के गोमती नगर में  विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दावा किया कि जमालुद्दीन उर्फ छाँगुर की गिरफ्तारी के बाद सनातनियों के अवैध धर्मांतरण और हिंदू बहन-बेटियों के शारीरिक शोषण से जुड़े मामले लगातार सनातन हेल्पलाइन के माध्यम से सामने आ रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी अनामिका ने बताया कि पहले उनका यौन शोषण किया गया और फिर जबरन धर्मांतरण कराया गया। वहीं, झारखंड के पलामू की नीलम देवी ने कहा कि उनकी पुत्री प्रिया कुमारी को जिहादियों ने अगवा कर जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश की। प्रेस वार्ता के दौरान  गोपाल राय ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से दूरभाष के द्वारा वार्तालाप किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित प्रभाव से सीओ को पीड़ित महिला को हर संभव न्याय दिलाने के लिए आदेशित किया ।

सिद्धार्थनगर निवासी लक्ष्मी अग्रहरि ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या करवा दी गई है एवं पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं में केवल अभियोग पंजीकृत हुआ है  न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है एवं पीड़ित परिवार को ही फर्जी मुकदमें में फसा देने का दबाव बनाया जा रहा है  पीड़िता के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |