Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः संस्कृत सप्ताह का भव्य समापन, छात्राओं ने लिखे प्रेरणादायक श्लोगन


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत सप्ताह के समापन के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

शोध छात्र बिकास मण्डल ने वैदिक मंत्रोच्चारण प्रस्तुत किया जबकि बीएससी की छात्रा नैन्सी पांडे ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना की। संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय एवं वैदिक संस्कृति की संवाहिका है और इसके संरक्षण के बिना हमारी संस्कृति सुरक्षित नहीं रह सकती।कार्यक्रम में संस्कृत गीत प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रथम स्थान नैन्सी पांडे, द्वितीय स्थान मेहा पटेल और तृतीय स्थान साक्षी कश्यप व अंशिका प्रजापति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही संस्कृत ग्रंथ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि यह सभी भाषाओं की जननी है और हमें इसे हमेशा जीवित रखना होगा। इस मौके पर अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |