Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः धूमधाम से निकली कन्हैया की डोली शोभायात्रा


सूरतगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बे में कन्हैया की डोली शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई।ठाकुरद्वारा मंदिर से दोपहर बाद प्रारंभ हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कस्बे के जगजीवनपुर, मुख्य बाजार, मुख्य चैराहा, बेल चैराहा समेत विभिन्न मार्गों से होकर डोली पुनः ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।शोभायात्रा के दौरान श्रीकृष्ण की डोली को कंधा लगाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के उल्लास और भक्ति भाव से कस्बा गूंज उठा। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा इंचार्ज उमेश वर्मा, उपनिरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |