शाहबाद: सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
August 18, 2025
शाहबाद। सोमवार को शाहबाद में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों इलियास और नसरत निवासीगण सैफनी व खूबचंद निवासी ग्राम जयडोली थाना शाहबाद को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने नसरत को इलाज देकर घर भेज दिया जबकि इलियास और खूबचंद को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
.jpg)