बाराबंकीः 6 साल से चुनाव न लड़ने वाले दलों पर निर्वाचन आयोग की सख्ती, दो दलों को कारण बताओ नोटिस
August 18, 2025
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2019 से 2025 तक किसी भी चुनाव में हिस्सा न लेने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में 121 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें जिले से अखिल भारतीय कल्याण पार्टी (मो. मिर्धान साउथ, पोस्ट दरियाबाद और राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी गांव व पोस्ट बेहटा, विकासखंड मसौली, थाना सफदरगंज जुड़े दो दल भी शामिल हैं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के अनुसार, नोटिस संबंधित दलों के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए हैं। पार्टी अध्यक्षध्महासचिव को 21 अगस्त 2025 तक प्रत्यावेदन, हलफनामा एवं आवश्यक अभिलेख लखनऊ स्थित कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 02 और 03 सितम्बर को सुनवाई में पार्टी प्रतिनिधियों को उपस्थित होना होगा।निर्वाचन आयोग ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में जवाब न मिलने की स्थिति में दलों को राजनीतिक दलों की सूची से हटाने की संस्तुति भेज दी जाएगी।
.jpg)