Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः डीएम ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर की बैठक! सभी पात्र बच्चों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कल कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त वर्गों की पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर जनपद में संचालित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा छात्रवृत्ति हेतु विद्यालय में नामित नोडल अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने बताया कि पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना को लेकर शासन द्वारा चरणवार समय सारणी जारी की गई है जिसके अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में 31 अगस्त 2025 तक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना, 2 जुलाई से 30 अक्टूबर 2025 तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना, 31 अगस्त 2025 तक विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं का आवेदन अग्रसारित किया जाना, 1 से 9 सितंबर 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाना, 2 अक्टूबर 2025 तक पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को धनराशि की भुगतान की कार्यवाही किया जाना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 25 नवंबर 2025 तक शैक्षिक संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, 5 दिसंबर 2025 तक विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाना, 20 दिसंबर 2025 तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना, 10 दिसंबर 2025 तक संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र अग्रसारित किया जाना है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों व छात्रवृत्ति हेतु नामित नोडल अधिकारियों से कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथियों के अनुसार अपने-अपने विद्यालयों में छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना से जरुरतमंद बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती है इसके लिए आवश्यक है कि आप लोग अपने-अपने विद्यालयों में ऐसे सभी पात्र बच्चों का पोर्टल पर आन-लाइन आवेदन जरुर करवाएं। इसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला समाज कल्याण अधिकारी को लगातार विद्यालयों से सम्पर्क कर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी पात्र बच्चा छात्रवृत्ति योजना से छूटने न पाए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |