अमेठीः मिशन शक्ति ! खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
August 19, 2025
अमेठी। “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत श्रीमती कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया । जिसमें 03 विवाहित जोड़ा राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया। अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं ।
