Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बेरहम पत्नी ने पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक, पत्नी गिरफ्तार


अमेठी। जनपद अमेठी के जगदीषपुर से एक ऐसा मामला सामने आया की जो सुना सन्न रह गया। ऐसी दर्दनाक घटना जिसने पति को तो मौत के मुंह मे ढकेल दिया वही बेरहम पत्नी अब जेल की सलाखो मे रहेगी।  जनपद में जगदीशपुर क्षेत्र के कचनाव गांव में दूसरी पत्नी नाजनीन बानो ने पति अंसार अहमद पर नशीला पदार्थ खिलाकर चाकू से हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। वही गंभीर रूप से घायल अंसार को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।  जानकारी के मुताबिक अंसार अहमद ने 14 साल पहले सबीतुल से शादी की थी, लेकिन बच्चा न होने के कारण पहली पत्नी के कहने पर इस साल मार्च में नाजनीन से दूसरी शादी की। नाजनीन पहली पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव डाल रही थी, जिसका अंसार ने विरोध किया. देर रात विवाद बढ़ने पर नाजनीन ने नशीला पदार्थ खिलाकर अंसार पर हमला किया. बेहोशी की हालत में अंसार के प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद वह फरार हो गई. परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई. घटना के वक्त पहली पत्नी अपने मायके में ही थी। वही  थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि नाजनीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. अंसार का परिवार संयुक्त है, लेकिन अलग-अलग रहता है. अंसार विदेश में काम करता है। हलांकि पुलिस ने बिना देरी किये पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्ता ने कहा कि उसके पति ने उससे यह झूठ बोल कर शादी की थी कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है, किन्तु जब वह घर आयी तो अंसार की पहली पत्नी को देखा जिससे दोनों में विवाद होने लगा । अंसार अपनी पहली पत्नी को छोड़ने की बात कह रहा था किन्तु छोड़ नहीं रहा था । इसी बात को लेकर दिनांक 09.08.2025 की रात्रि में उसका उसके पति से विवाद बढ़ गया और उसने चाकू से अपने पति अंसार पर वार करके घायल कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया था ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |