Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: सर्प दंश से मजदूर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


राजगढ़/मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटिहानी स्थित शुक्रवार की देर रात 12 बजे के करीब घर में चारपाई पर सो रहे 37 वर्षीय मजदूर की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

गांव निवासी मृतक के पिता रामसूचित चैहान ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद पुत्र कच्चे मकान के दलान में चारपाई पर सोने चला गया। वही पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर के अन्दर सो रही थी। देर रात लगभग 12 बजे के करीब चिल्लाने की आवाज सुनकर देखा तो चारपाई पर करैत सांप था। जिसने कान को अपने मुंह से पकड़े हुए था। आनन फानन में किसी तरह उसको छुड़ाकर निजी वाहन से झाड़ फुक के लिए रैपुरिया ले जाते समय रास्ते में ही पुत्र की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मां सितारा देवी के साथ पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी कर अपना और पत्नी सहित दो बच्चों में 5 वर्षीय यश,और 2 वर्षीय खुशी का पालन पोषण करता था। अब दोनों बच्चों के परवरिश की जिम्मेवारी उसकी पत्नी पर आ गई है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |