प्रतापगढः आकस्मिक आपदा में पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि
August 10, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। तहसील प्रशासन ने आकस्मिक आपदा में पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की है। बीते दिनों राजेश सरोज निवासी अझारा और आशीष निवासी लोहंगपुर की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजनों को तहसील प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा रौनक सरोज निवासी पतुलकी और शुभम निवासी खानीपुर की सर्पदंश से मौत के बाद भी उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। तहसीलदार गरिमा वर्मा ने बताया कि उक्त लाभार्थियों के दिनेश सरोज अझारा और अदिति निवासी कुंभापुर की सर्पदंश से मौत के बाद उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि की संस्तुति भेजी गई है। जल्द ही इन परिवारों को भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
.jpg)