Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी! घर तक पहुंचा पानी, खाना बनाने में हो रही परेशानी, जानवर बांधने है दिक्कत


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पड़ने वाली गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें कि रक्षाबंधन त्योहार से लेकर रविवार शाम तक पानी लगभग चार-पांच फीट बढ़ा है, जिस कारण गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जलस्तर बढ़ने से गोमती नदी के किनारे पड़ने वाले किसानों के धान व अन्य फैसले डूब चुकी हैं। जिससे किसान इससे बहुत परेशान है। वहीं इन गांवों के लासा, अकड़रिया कलां,अकड़रिया खुर्द, जमखनवां,दुघरा,बहादुरपुर,सुलतानपुर, शिवपुरी इन गांवों में रहने वाले ग्रामीण किसानों के खेतों में पानी भरने लगा हैं, नदी के किनारे पड़ने वाले सभी खेतों में पानी भर गया हैं, जिस कारण उनकी फसल डूबने का डर सता रहा है। इटौंजा की माल रोड से लासा गांव की जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया है, जिससे कि लासा मंदिर दर्शन करने जाने वाले भक्तों को पानी में होकर जाना पड़ता है, दुघरा गांव से जमखनवां होकर मानपुर मंडी जाने वाले किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं, किसान अब इस मार्ग से नहीं जा पा रहे हैं, क्योंकि इस मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया पर जल भराव हो गया है, जिसके कारण किसानो की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं माल रोड से बहादुरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भी पानी पहुंच चुका है, जिस कारण इन गांवों से आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अकड़रिया कलां गांव निवासी सुरेश लोधी ने बताया कि मेरे घर तक पानी आ गया है जहां खाना बनता है वहां पानी पहुंच गया है जहां जानवर बांधते हैं वहां भी पानी भर गया है बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे तमाम किसान है जो बाढ़ के पानी से परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं बीते शनिवार को बीकेटी एसडीएम ने इन गांवों में गोमती किनारे प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण किया और किसानों से वार्ता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |