प्रतापगढः जन आरोग्य मेले में 114 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
August 10, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय सीएचसी के अंतर्गत तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसके तहत पीएचसी रानीगंज कैथौला में 37, पहाड़पुर में 26 और पूरे नोती में 51 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीज को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश के मुताबिक मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गई।
.jpg)