Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः आर्मी जवान के घर चोरी,रक्षाबंधन मनाने गांव गया था परिवार, लॉक तोड़कर घुसे की चोरी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बीकेटी थाना क्षेत्र में एक आर्मी जवान के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर जवान का परिवार रक्षाबंधन मनाने के लिए गांव गया था। इस दौरान चोरों ने मकान में घुसकर कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने उनके किराएदार के कमरे में भी हाथ साफ किया। वहीं घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के रूदही गांव की ग्रीन कालोनी में हुई। मकान मालिक आर्मी के जवान कोमल सिंह चैहान की पत्नी रामा सिंह चैहान 9 अगस्त को राखी बांधने सीतापुर के मछरेहटा गांव गई थीं।वहीं सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हो गई है। उससे पता चला है कि 9 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसे। चोरों ने रामा सिंह के घर से 4 सोने की अंगूठियां, 2 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र, लगभग 50,000 रुपए नकद, बर्तन, कपड़े, चांदी की कटोरी, चम्मच और आर्मी कार्ड चुरा लिया। उसी मकान में किराए पर रह रहे दीपक श्रीवास्तव के घर से भी 15 ग्राम वजन की सोने की चेन, 14 ग्राम वजन की सोने की 3 अंगूठियां, 32 हजार रुपए नकद, टीवी और कपड़े चोरी कर लिए। वहीं चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रमा सिंह चैहान ने बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |