लखनऊः महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद शुरू की रंजिश,शरीर पर किए 14 वार
August 10, 2025
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में शनिवार को युवक ने गर्लफ्रेंड की मां मंजू गौतम पर कुल्हाड़ी से हमला किया। युवक गर्लफ्रेंड की मौत के बाद से उसकी मां से रंजिश रखने लगा था। महिला ने बेटी मोहिनी को युवक ने बातचीत करने के लिए डांटा था। इससे नाराज लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। आरोपी विपिन मन में रंजिश रखकर बैठा था, शनिवार को रक्षाबंधन होने की वजह से विपिन को मंजू के आने की जानकारी थी। उसके मायके पहुंचने के बाद घात लगाकर बैठा था। वापसी के वक्त हत्या की नीयत से हमला कर दिया। घटना बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव की है। अंजू गौतम (42) पत्नी राम लखन, जो बगहा थाना इटौंजा की रहने वाली हैं, रक्षाबंधन पर अपने बेटे मोहित के साथ मायके कठवारा में भाई जितेंद्र को राखी बांधने पहुंची थीं। दोपहर बाद जब वह मायके से ससुराल बगहा लौट रही थीं, तभी विनीत उर्फ गोलू रावत ने कठवारा शिवपुरी मार्ग पर कंदैला पुलिया के पास उन पर हमला कर दिया।वहीं अंजू के बेटे ने मां को बचाने का प्रयास किया, जिससे वह भी घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना बीकेटी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को रामसागर मिश्र सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर है। जानकारी के अनुसार, विनीत उर्फ गोलू रावत का अंजू की बेटी मोहिनी से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बेटी को डांटा-फटकारा था। इससे दुखी होकर लगभग डेढ़ महीने पहले मोहिनी ने घर में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर विनीत ने यह हमला किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
.jpg)