Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले! एसपी ने तीन निरीक्षकों समेत 31 उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल, 11 चैकी प्रभारी भी बदले


बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उन्होंने तीन निरीक्षकों और 31 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं, जिनमें 11 चैकी प्रभारी भी शामिल हैं।

कोतवाली नगर के सिविल लाइन चैकी प्रभारी संजय यादव को जेल चैकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लंबे समय से अस्पताल चैकी पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह को सुबेहा थाने की सरायगोपी चैकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जेल चैकी प्रभारी रहे रणजीत सिंह यादव को कोठी थाना भेजा गया है। टिकैतनगर कोतवाली के एसएसआई विजय कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

निरीक्षकों का फेरबदल-कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक पद पर तैनात पारस नाथ यादव को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। कोठी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक रामनरेश यादव को कोतवाली नगर का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को स्वाट टीम में भेजा गया है।

उपनिरीक्षकों के तबादले’-पुलिस लाइन से दोमित्र सेन रावत को सर्विलांस सेल, अशोक कुमार वर्मा को चैकी प्रभारी माती, शशिकांत सिंह को चैकी प्रभारी सिविल लाइंस, धर्मेन्द्र सिंह राठौर को प्रभारी फील्ड यूनिट, हरिश्चंद्र को थाना देवा, राकेश कुमार तिवारी को चैकी प्रभारी अलियाबाद, शिव सिंह को एसएसआई जहांगीराबाद, दीनानाथ को थाना रामनगर, प्रेमचंद्र को थाना फतेहपुर, महेन्द्र को न्यायालय सुरक्षा, प्रेमराज सिंह को थाना हैदरगढ़, सत्यपाल सिंह को थाना मसौली भेजा गया है।

इसी तरह कई चैकी प्रभारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। बंकी चैकी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को चैकी प्रभारी रामपुर कटरा सफदरगंज, अभिषेक राय को सौमैया चैकी, संतोष कुमार त्रिपाठी को सआदतगंज चैकी, अभिनन्द पाण्डेय को महादेवा चैकी, मिथिलेश चैहान को बंकी चैकी, रणवीर सिंह को थाना दरियाबाद, अश्वनी कुमार सिंह को मितई चैकी, प्रवीण मिश्रा को दिलायलपुर चैकी तथा उमेश प्रसाद को इंटरपोल सेल भेजा गया है।एसपी के इस व्यापक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |