सूरतगंज/बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता गांव में दो दिनों के भीतर एक भैंस और एक गाय की संदिग्ध मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृत मवेशियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया है।
ग्राम निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक उनकी भैंस की मौत हो गई। घटना से परिवार सदमे में था कि अगले ही दिन संजीत की गाय की भी अचानक मौत हो गई। लगातार दो मवेशियों की मौत ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया है।
सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम किया। वहीं, हल्का लेखपाल ने भी गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट तहसील भेज दी।इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीआर. पटेल ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
.jpg)