Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः समितियों पर खाद लेने उमड़े किसान, लंबी कतारें! रसूलपुर सहकारी समिति पर 500 बोरी यूरिया का वितरण, पुलिस और अफसरों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कार्य


सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। त्योहारों की छुट्टियों के बाद सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को रसूलपुर सहकारी समिति पर यूरिया खाद वितरण के दौरान सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग गया।

सुबह 7 बजे से ही किसान समिति पहुंचने लगे। यहां कुल 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए किसानों के खतौनी और आधार कार्ड की जांच के बाद ही खाद उपलब्ध कराई गई। समिति के बाहर दिनभर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़कों और गांव के रास्तों पर किसानों की साइकिल और वाहनों की भरमार से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

खाद वितरण की व्यवस्था की निगरानी एडीओ एजी रंजीत कुमार वर्मा और एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार वर्मा ने की। वहीं प्रभारी निरीक्षक बदोसरांय संतोष कुमार, उपनिरीक्षक सालिक राय, विश्वनाथ, रवि सरोज और लक्ष्मीकांत तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मुस्तैदी से बिना किसी अव्यवस्था के किसानों को खाद वितरित की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |