Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की हत्या


कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स पर हत्या का आरोप लगाया गया है। ‘सीबीसी न्यूज’ ने कार्यवाहक ‘डिटेक्टिव सार्जेंट’ डेरिल रीड के हवाले से एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हैमिल्टन पुलिस ने ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स से मंगलवार को 32 वर्षीय आरोपी जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या करने के अलावा हत्या के प्रयास के तीन मामलों में भी आरोप लगाए।

हरसिमरत रंधावा मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स कर रही थी और सेकेंड ईयर की छात्रा थी। रंधावा को 17 अप्रैल को उस समय गोली लगी थी जब वह ‘अपर जेम्स स्ट्रीट’ और ‘साउथ बेंड रोड’ के चौराहे पर एक बस अड्डे के पास खड़ी थी। गोली लगने के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, भारतीय छात्रा बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई थी।

चार कार में सवार कम से कम सात लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी और इसी बीच एक गोली पास खड़ी हरसिमरत को लग गई। उसने रीड के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हरसिमरत एक स्थानीय जिम से घर जा रही थी, तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।’’ इस मामले में और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रीड ने कहा, ‘‘जांच अभी जारी है और हम इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |